Aurangabad District Child Protection Unit Recruitment 2026: Apply Offline for Various Posts

Aurangabad District Child Protection Unit Recruitment 2026: बिहार सरकार, समहरणालय, औरंगाबाद (जिला बाल संरक्षण इकाई) द्वारा बालगृह (बालक) यूनिट-01, वृहद आश्रय गृह, औरंगाबाद के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधारित अस्थाई नियोजन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

Aurangabad District Child Protection Unit Recruitment 2026 Overview

Recruitment Organisationबिहार सरकार, समहरणालय, औरंगाबाद
Post NameVarious post
Total post08
Apply modeOffline
Eligibility Male/Female
Official website aurangabad.nic.in

1. रिक्त पदों का विवरण एवं योग्यता

  • Educator (Part Time): 01 पद (UR) | योग्यता: 10+2 के साथ D.El.Ed. या B.Ed. एवं 1 वर्ष का शिक्षण अनुभव | मानदेय: ₹10,000/-
  • Art & Craft Cum Music Teacher (Part Time): 01 पद (UR) | योग्यता: 10+2 के साथ Art & Craft/Music में डिप्लोमा/डिग्री एवं 1 वर्ष का अनुभव | मानदेय: ₹10,000/-
  • PT Instructor cum Yoga Trainer (Part Time): 01 पद (UR) | योग्यता: 10+2 के साथ Yoga/Sports/Physical Education में डिप्लोमा/डिग्री एवं 1 वर्ष का अनुभव | मानदेय: ₹10,000/-
  • Cook: 01 पद (EBC) | योग्यता: 8वीं पास एवं 1 वर्ष का अनुभव | मानदेय: ₹9,930/-
  • Helper-cum-night watchman: 02 पद (UR-1, EBC-1) | योग्यता: 8वीं पास एवं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता | मानदेय: ₹7,944/-
  • Housekeeper: 01 पद (UR) | योग्यता: 8वीं पास एवं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता | मानदेय: ₹7,944/-
  • Care Taker-Cum-Vocational instructor (विशेष यूनिट के लिए): 01 पद (UR) | योग्यता: मैट्रिक के साथ वोकेशनल ट्रेड (टेलरिंग, हस्तशिल्प, मोबाइल रिपेयरिंग, बेसिक कंप्यूटर आदि) में सर्टिफिकेट कोर्स एवं 1 वर्ष का अनुभव | मानदेय: ₹9,930/-

2. आयु सीमा

  • उम्र की गणना 01 अप्रैल 2026 से की जाएगी।
  • इंटर स्तर तक के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा स्नातक/उच्च स्तरीय पदों के लिए 21 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु सीमा (वर्गवार):
    • अनारक्षित वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
    • अनारक्षित वर्ग (महिला): 40 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
    • अनुसूचित जाति एवं जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष

3. आवेदन भेजने की प्रक्रिया एवं अंतिम तिथि

  • अंतिम तिथि: दिनांक 07.10.2026 के अपराह्न 05:00 बजे तक।
  • पता: आवेदन की मूल प्रति सभी वांछित स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ केवल निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से “सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, औरंगाबाद, समाहरणालय परिसर, औरंगाबाद, पिन-824101” के पते पर भेजना सुनिश्चित करें।
  • लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में लिखें: “बाल गृह (बालक), यूनिट 01, वृहद आश्रय गृह, औरंगाबाद चयन हेतु आवेदन” तथा साथ में आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें।
  • प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन भेजना होगा।

विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और निर्धारित आवेदन प्रपत्र (Annexure) के लिए औरंगाबाद जिला की आधिकारिक वेबसाइट aurangabad.bih.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Important Links

Notification & Application Form Click here
Official website Click here