Patna District Recruitment 2026: समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 एवं पॉक्सो नियम, 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पटना जिले में सहायक व्यक्ति (Support Person) के पैनल एवं प्रतीक्षा सूची तैयार करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
Patna District Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organisation | समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
| Post Name | Support Person |
| Total Post | 20 |
| Apply Mode | Offline / Online |
| Eligibility | Patna District |
| Official website | patna.nic.in |
1. मुख्य विवरण (Key Details):
- पद का नाम: सहायक व्यक्ति (Support Person)
- कुल रिक्तियां: 20 (बीस) पद
- मानदेय (Remuneration): ₹9,000/- प्रति वाद (Per Case)
- पैनल की वैधता: 02 वर्ष (कार्यों की वार्षिक समीक्षा के आधार पर)
2. पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility & Qualification):
- निवास: आवेदक को संबंधित जिले (पटना) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता:
- सामाजिक कार्य (MSW) / समाजशास्त्र / मनोविज्ञान / बाल विकास या विधि (Law) में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री।
- अथवा: बाल अधिकार / परामर्शन (Counselling) में डिप्लोमा के साथ किसी भी संकाय में स्नातक (Graduation) की डिग्री और 3 वर्ष का कार्यानुभव।
- कार्यानुभव: बाल अधिकार, संरक्षण, विधिक कार्य, सामाजिक कार्य, बाल मनोविज्ञान या परामर्शदाता के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
- (DLSA, DCPU, CWC, JJB, पॉक्सो न्यायालय या चाइल्डलाइन में कार्य करने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी)।
- आयु सीमा: न्यूनतम 30 वर्ष एवं अधिकतम 65 वर्ष (विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से गणना)।
Read more: EMRS Gumla Guest Teacher Recruitment 2026 Application Form pdf
3. आरक्षण एवं श्रेणियां (Reservation):
- नियमानुसार 25% अनुसूचित जाति/जनजाति, 20% पिछड़ा/अति पिछड़ा, और 20% अल्पसंख्यक समुदाय के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इन सभी वर्गों के अंतर्गत 40% महिलाओं की सहभागिता अनिवार्य है।
4. आवेदन भेजने की प्रक्रिया (How to Apply):
- दस्तावेज: पूर्ण रूप से भरा हुआ बायोडाटा (आवेदन पत्र), शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कार्यानुभव प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं चरित्र से संबंधित शपथ-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां।
- माध्यम: बंद लिफाफे में निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें अथवा ईमेल करें।
- भेजने का पता:कार्यालय: जिला बाल संरक्षण इकाई, कमरा सं०-226, द्वितीय तल, पटना समाहरणालय, गाँधी मैदान, पटना, पिन-800001
- ईमेल आईडी:
adcpupatna@gmail.com - अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर।
Important Link
| Notification pdf | Click here |
| Application form | Click here |