Civil Court Chaibasa Recruitment 2026: Apply Offline for Peon & Driver Posts

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026: व्यवहार न्यायालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस संबंध में पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganisationCivil court Chaibasa
Post NamePeon, Driver
Total post17
Apply modeOffline
Selection process Interview

1. रिक्तियों का विवरण (Vacancies Details)

  • व्यवहार न्यायालय, चाईबासा:
    • अनुसेवक / आदेशपाल: कुल 03 पद (सभी पद सामान्य वर्ग के लिए)
    • चालक (Driver): कुल 01 पद (सामान्य वर्ग)
  • अनुमंडलीय न्यायालय, चक्रधरपुर (चाईबासा):
    • अनुसेवक / आदेशपाल: कुल 12 पद (सामान्य-05, अनुसूचित जनजाति-06, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/EWS-01)
    • चालक (Driver): कुल 01 पद (सामान्य वर्ग)
  • कुल पदों की संख्या: 17 पद

2. शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान (Qualification & Pay Scale)

  • अनुसेवक / आदेशपाल:
    • वेतनमान: 18,000 – 56,900 (लेवल-1)
    • योग्यता: दसवीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण या समकक्ष
    • चयन का तरीका: स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार
  • चालक (Driver):
    • वेतनमान: 19,900 – 63,200 (लेवल-2)
    • योग्यता: मैट्रिक अथवा समकक्ष एवं हल्के मोटर वाहन (LMV) चलाने का वैध प्रमाण पत्र
    • चयन का तरीका: ड्राइविंग नियमों के आधार पर स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार

3. आयु सीमा (Age Limit – दिनांक 01.10.2026 के आधार पर)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
    • सामान्य / EWS (पुरुष): 35 वर्ष
    • महिलाएं (अनारक्षित / पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग): 38 वर्ष
    • अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष

4. आवेदन भेजने की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन का तरीका: उम्मीदवार अपना स्व-हस्तलिखित आवेदन पत्र (प्रपत्र-क) एवं प्रवेश-पत्र (प्रपत्र-ख) देवनागरी लिपि में भरकर भेजें.
  • अंतिम तिथि: आवेदन दिनांक 31.10.2026 तक स्वयं या निबंधित डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्य दिवस को प्रातः 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.
  • आवेदन भेजने का पता:सेवा में, प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, पिन कोड – 833201
  • लिफाफे के ऊपर जानकारी: लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या, आवेदित पद का नाम एवं अपनी कोटि (श्रेणी) स्पष्ट और बड़े अक्षरों में लिखा जाना अनिवार्य है.
  • आवश्यक संलग्नक:
    • शैक्षणिक, जन्मतिथि एवं आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां.
    • 3075 (या कुल 3) अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (एक आवेदन पर चिपकाएं, दूसरा प्रवेश-पत्र पर और एक अतिरिक्त भेजें).
    • एक अतिरिक्त स्व-पता लिखा लिफाफे (25 सेमी x 11 सेमी) जिस पर 56/- रुपये का डाक टिकट सटा हो.

आवेदन पत्र का प्रारूप तथा अन्य विस्तृत जानकारी व्यवहार न्यायालय, चाईबासा की आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/chaibasa से डाउनलोड की जा सकती है.

Important Link

Notification & Application formClick here
Official website Click here