Ranchi Welfare Department Teacher Vacancy 2026 Application Form pdf

Ranchi Welfare Department Teacher Vacancy 2026: राँची समाहरणालय (कल्याण शाखा) द्वारा जिले में संचालित कल्याण विभागीय आवासीय विद्यालयों में अंशकालीन शिक्षकों (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह चयन पूर्णतः अस्थायी तौर पर Service Procurement के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

Ranchi Welfare Department Teacher Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganisationRanchi Welfare Department
Post Name PGT Teacher
Apply modeOffline
Total Post09
Last Date30.09.2026
Eligible Ranchi District

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2026 (अपराह्न 4:00 बजे तक)
  • आवेदन का माध्यम: केवल निबंधित डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट द्वारा (हाथों-हाथ स्वीकार नहीं किया जाएगा)

कुल पद एवं मानदेय (Post & Honorarium)

  • पद का नाम: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (अंशकालीन)
  • कुल पदों की संख्या: 09 पद
  • मानदेय: ₹400/- प्रति घंटा (प्रति कार्य दिवस अधिकतम 4 घंटे एवं प्रति सप्ताह अधिकतम 5 कार्य दिवस)

कोटिवार रिक्तियां (Category Wise Vacancies)

कोटि (Category)रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित (UR)05
अनुसूचित जनजाति (ST)02
अनुसूचित जाति (SC)01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC-I)01
कुल पद09

विद्यालयवार एवं विषयवार रिक्तियों का विवरण

क्र. सं.आवासीय विद्यालय का नामपद का नामविषयरिक्त संख्या
1अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कमड़ेस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकविज्ञान01
2अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, बुण्डूस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकगणित01
3अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, तमाड़स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकविज्ञान01
4अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, बारीडीहस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकविज्ञान01
5अनुसूचित जनजाति आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अमनबुरू, बुण्डूस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकगणित01
6अनुसूचित जनजाति आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओरमांझीस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकगणित विज्ञान01 01
7पिछड़ी जाति आवासीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, जेल रोड, राँचीस्नातक प्रशिक्षित शिक्षकजीव विज्ञान गणित01 01

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) अथवा स्नातक (Graduate) डिग्री के साथ B.Ed. एवं शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त डिग्रीधारक होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता:
    • शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
    • विद्यालय जिस प्रखंड में अवस्थित है, उस प्रखंड स्तर के योग्य अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी। प्रखंड स्तर पर अनुपलब्धता की स्थिति में ही जिला स्तर से चयन होगा।
  • स्थानीय निवासी: अभ्यर्थी का गृह जिला राँची होना आवश्यक है।

मुख्य शर्तें एवं नियम

  1. कार्य अवधि: चयन प्रारंभिक 6 माह के लिए पूरी तरह अस्थायी तौर पर होगा। आवश्यकतानुसार इसे अधिकतम 6 माह के लिए पुनः बढ़ाया जा सकता है (किसी भी हाल में 1 वर्ष से अधिक नहीं)।
  2. आवास एवं अवकाश: शिक्षकों को विद्यालय में आवासीय सुविधा नहीं दी जाएगी और न ही कोई अवकाश देय होगा।
  3. प्रमाण पत्र: नियोजन हेतु जाति प्रमाण-पत्र एवं आवासीय प्रमाण-पत्र अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) या उपायुक्त (DC) स्तर से निर्गत होना आवश्यक है।

Application Form pdf

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. टंकित (टाइप किए हुए) आवेदन पत्र को विहित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरें।
  2. आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, आवासीय, एवं जाति प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रति संलग्न करें।
  3. आवेदन पत्र को लिफाफे में बंद कर केवल स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक से निम्नलिखित पते पर भेजें:

आवेदन भेजने का पता: समाहरणालय, राँची के ब्लॉक-A, कमरा सं०-112, जिला कल्याण कार्यालय, राँची, पिन कोड – 834001