Dumka Court Peon Recruitment 2026: व्यवहार न्यायालय दुमका में अनुसेवक पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Dumka Court Peon Recruitment 2026: व्यवहार न्यायालय, दुमका ने अनुसेवक (Peon) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन (Advt No. 01/2026) जारी किया है। 10वीं (मैट्रिक) पास उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 05 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Dumka Court Peon Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्थान का नामव्यवहार न्यायालय, दुमका (झारखंड)
विज्ञापन संख्या01/2026
पद का नामअनुसेवक (Peon)
कुल पद12
वेतनमान₹18,000 – ₹56,900/- (Level-1)
आवेदन मोडऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक / हाथों-हाथ)
आवेदन की अंतिम तिथि05.09.2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटdumka.dcourts.gov.in

Category-wise Vacancy Details for Dumka Court Peon Recruitment 2026

कोटि (Category)रिक्त पदों की संख्या
सामान्य (General)05
अनुसूचित जनजाति (ST)06
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)01
कुल पद (Total)12

Eligibility Criteria for Dumka Court Peon Recruitment 2026

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण या इसके समकक्ष।
  • आयु सीमा (10.08.2026 के अनुसार):
    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • सामान्य वर्ग: अधिकतम 35 वर्ष
    • पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC): अधिकतम 37 वर्ष
    • महिला (सभी वर्ग): अधिकतम 38 वर्ष
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST – पुरुष एवं महिला): अधिकतम 40 वर्ष

Selection Process for Dumka Court Peon Recruitment 2026

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट
  2. साक्षात्कार (Interview)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

Read more: Jharkhand Chatra District Teacher Recruitment 2026 Apply Start

Dumka Court Peon Recruitment 2026 How to Apply Offline

  1. आधिकारिक वेबसाइट से या अधिसूचना से आवेदन प्रपत्र ‘क’ और प्रवेश पत्र ‘ख’ अलग-अलग पन्नों पर प्रिंट करें या साफ अक्षरों में देवनागरी लिपि (हिंदी) में स्वहस्तलिखित तैयार करें।
  2. आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियाँ सही-सही भरें और निर्धारित स्थान पर अपनी तस्वीर चिपकाएं।
  3. सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (मैट्रिक अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि) की स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें।
  4. कुल 3 पासपोर्ट साइज फोटो (एक आवेदन पर, एक प्रवेश पत्र पर और एक अतिरिक्त) संलग्न करें।
  5. एक स्वयं का पता लिखा लिफाफा (आकार 25* 11cm}) संलग्न करें, जिस पर ₹56 का डाक टिकट लगा होना आवश्यक है।
  6. मुख्य लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “विज्ञापन संख्या: 01/2026, आवेदित पद का नाम: अनुसेवक एवं अपनी श्रेणी” अवश्य लिखें।
  7. आवेदन पत्र को कार्य दिवस में स्वयं जाकर या निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा नीचे दिए गए पते पर 05.09.2026 शाम 05:00 बजे से पहले पहुंचाएं।

आवेदन भेजने का पता: सेवा में, प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, दुमका (झारखंड)

Dumka Court Peon Recruitment 2026 Important Dates

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: अगस्त 2026
  • आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 05.09.2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • साक्षात्कार/स्क्रीनिंग टेस्ट तिथि: डाक द्वारा प्रवेश पत्र में सूचित किया जाएगा

Important Links