EMRS Saraikela Kharsawan Guest Teacher Recruitment 2026: PGT एवं TGT पदों पर भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

EMRS Saraikela Kharsawan Guest Teacher Recruitment 2026: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का कार्यालय (ITDA), सरायकेला-खरसावाँ द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (खैरबनी, राजनगर एवं झीमड़ी, नीमडीह) में शैक्षणिक सत्र हेतु स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) और स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (TGT) के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) की नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक) के माध्यम से 19 सितम्बर 2026 तक भेज सकते हैं।

EMRS Saraikela Kharsawan Recruitment 2026 – Overview

विवरणविवरण विवरण
विभाग / संस्थासमेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), सरायकेला-खरसावाँ
विद्यालयEMRS खैरबनी (राजनगर) एवं EMRS झीमड़ी (नीमडीह)
पद का नामस्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) & स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (TGT)
पदों की कुल संख्या11 पद
कार्यप्रणालीपूर्णतः अस्थायी / अनुबंध आधारित (31 मार्च 2027 या नियमित नियुक्ति तक)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक)
आवेदन की अंतिम तिथि19 सितम्बर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
ऑफिशियल वेबसाइटsaraikela.nic.in

EMRS Saraikela Kharsawan Guest Teacher Recruitment 2026- Vacancy Detail

1. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, खैरबनी, राजनगर (गोविन्दपुर)

  • TGT गणित: 01 पद
  • TGT क्षेत्रीय भाषा (संथाली): 01 पद
  • TGT संगीत: 01 पद
  • TGT कला: 01 पद

2. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, झीमड़ी, नीमडीह

  • PGT हिन्दी: 01 पद
  • PGT अंग्रेजी: 01 पद
  • PGT गणित: 01 पद
  • PGT भौतिक विज्ञान: 01 पद
  • PGT इतिहास: 01 पद
  • TGT कला: 01 पद
  • TGT संगीत: 01 पद

Read more: How to Start SIP

योग्यता एवं पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (TGT):
    • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 या 4 वर्षीय एकीकृत स्नातक (B.Ed.) अथवा संबंधित विषय में 3 वर्षीय स्नातक ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed. होना आवश्यक है।
    • प्राथमिकता: CTET पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) या JTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT):
    • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 2 वर्षीय एकीकृत स्नातकोत्तर (B.Ed.) अथवा संबंधित विषय में 2 वर्षीय स्नातकोत्तर (Master’s Degree) के साथ B.Ed. अनिवार्य है।
  • अन्य वरीयताएँ: स्थानीय अभ्यर्थियों एवं पूर्व शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 60 वर्ष
  • सेवानिवृत्त शिक्षक (Govt/KVS/NVS/CBSE): अधिकतम 65 वर्ष (शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं शॉर्टलिस्टिंग।
  2. जिला स्तरीय समिति द्वारा साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षण (Walk-in Interview / Skill Test)। (साक्षात्कार की तिथि एवं समय की सूचना शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी।)

How to Apply for EMRS Saraikela Kharsawan Guest Teacher Recruitment 2026

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.saraikela.nic.in से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र को साफ-सुथरे अक्षरों में पूर्ण रूप से भरें।
  3. निर्धारित स्थान पर हाल का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो चिपकाएँ।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करें:
    • मैट्रिक से लेकर उच्चतम योग्यता तक के अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र
    • B.Ed. प्रमाण पत्र
    • CTET / JTET प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • ऑनलाइन निर्गत जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र
    • सरकारी पहचान पत्र (जैसे पहचान पत्र / अन्य वैध प्रमाण)
    • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं आचरण प्रमाण पत्र
  5. भरे हुए आवेदन पत्र को केवल निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट (Registered / Speed Post) के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें:

आवेदन भेजने का पता: जिला कल्याण कार्यालय, समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावाँ, पिन कोड – 833219 (झारखंड)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19.09.2026 (शाम 05:00 बजे तक)

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • आधिकारिक वेबसाइट: saraikela.nic.in
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन एवं फॉर्म: Click here