Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026: कनीय पौधा संरक्षण कार्यालय, हजारीबाग में फसल रक्षक पदों पर निकली भर्ती

Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026: कार्यालय कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजनान्तर्गत ‘फसल रक्षक’ के रिक्त पदों पर संविदा/मानदेय के आधार पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक) से आवेदन कर सकते हैं।

Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026 Overview

Recruitment Organisationकार्यालय कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग
Post NameFasal Rakshak
Total post 5
Salary11851/-
Apply modeoffline
official website hazaribag.nic.in

Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026 Important Dates

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • आवेदन माध्यम: केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा

पदों का विवरण एवं मानदेय

  • पद का नाम: फसल रक्षक
  • कुल पदों की संख्या: 05 पद
    • अनारक्षित (UR): 03
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 01
    • अनुसूचित जाति (SC): 01
  • मासिक पारिश्रमिक: ₹11,851/- प्रति माह
  • कार्य क्षेत्र (प्रखण्ड): सदर हजारीबाग, विष्णुगढ़, चौपारण, बड़कागाँव एवं बरही (प्रत्येक केन्द्र में 1-1 पद)

Read more: Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026

Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026 Qualification & Eligibility

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण।
  • तकनीकी योग्यता: कृषि एवं उद्यान निदेशालय अंतर्गत न्यूनतम 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य।
  • कार्यानुभव/दक्षता: पेड़ पर चढ़ना और साइकिल चलाना अनिवार्य।
  • स्थानीयता: संबंधित प्रखण्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अनारक्षित: अधिकतम 35 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग: अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला (अनारक्षित / पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग): अधिकतम 38 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन सामान्य हिन्दी, स्थानीय भाषा तथा आचरण प्रमाण-पत्र के आधार पर तैयार की जाने वाली मेधा सूची (Merit List) के जरिए किया जाएगा।

Read more: How to Start a SIP: Step-by-Step Guide for Beginners (2026)

How to Apply Hazaribagh Fasal Rakshak Bharti 2026

  1. निर्धारित आवेदन प्रपत्र को साफ-सुथरे अक्षरों में भरें।
  2. आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  3. लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, आवेदक का नाम एवं पूरा पता स्पष्ट लिखें।
  4. भरे हुए आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट से भेजें:

Read more: Best Credit Cards in India (2026): हर शॉपिंग और UPI पर पाएं बंपर कैशबैक, देखें पूरी लिस्ट

आवेदन भेजने का पता: कार्यालय कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग, कृषि भवन, दीपुगढ़ा, केनरी हिल रोड, हजारीबाग, झारखण्ड – 825301

Notification Pdf