Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026: ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के 772 पदों पर निकली भर्ती

Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026: झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने देवघर जिले के स्थायी निवासियों के लिए ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक (Home Guard) के कुल 772 पदों पर नव-नामांकन हेतु आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या: 01/2026) जारी किया है। योग्य एवं इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026 Overview

Recruitment Organisationझारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर
Post Name Home Guard
Total Post772
Advt no01/2026
Apply modeOnline
official website deoghar.nic.in

Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026 Important Dates & Fees

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क: ₹100/- (सभी श्रेणी के लिए, भुगतान ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से होगा)
  • आधिकारिक पोर्टल: recruitment.jharkhand.gov.in

रिक्ति विवरणी (Vacancy Details)

कुल रिक्तियाँ: 772 पद

1. ग्रामीण गृह रक्षक (कुल पद: 635)

  • पुरुष: 318 | महिला: 317
क्र० सं०प्रखण्ड का नामपुरुष रिक्तिमहिला रिक्तिकुल पद
01देवघर सदर323264
02मोहनपुर393978
03करौं333265
04पालोजोरी232447
05सारठ282856
06मरगोमुण्डा494998
07सारवाँ252651
08सोनारायठाढ़ी5252104
09देवीपुर161531
10मधुपुर ग्रामीण212041
कुल318317635

2. शहरी गृह रक्षक (कुल पद: 137)

  • गैर-तकनीकी एवं तकनीकी दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 137 पद (पुरुष: 68, महिला: 69)।
  • देवघर शहरी: 82 पद
  • मधुपुर शहरी: 55 पद

नोट: कुल रिक्तियों में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के आरक्षित पदों में से 5% पद तलाकशुदा/परित्यक्ता/विधवा महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।

Eligibility Criteria for Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026

  • उम्र सीमा: 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 19 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष।
  • आवासीय अहर्ता:
    • ग्रामीण गृह रक्षक: अभ्यर्थी को देवघर जिले के संबंधित प्रखण्ड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
    • शहरी गृह रक्षक: अभ्यर्थी को देवघर जिले के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता:
    • ग्रामीण गृह रक्षक: न्यूनतम 7वीं पास।
    • शहरी गृह रक्षक (तकनीकी / गैर-तकनीकी): न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास।
    • शहरी तकनीकी दक्ष पदों के लिए: संबंधित तकनीकी कार्यक्षेत्र (यथा—कम्प्यूटर ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री, चालक, नर्स आदि) में दक्ष/प्रमाणपत्रधारी होना अनिवार्य है।

शारीरिक मापदण्ड (Physical Standards)

  • लम्बाई (Height):
    • पुरुष (सामान्य / ओबीसी / बीसी): न्यूनतम 162 सेमी
    • पुरुष (एससी / एसटी): न्यूनतम 157 सेमी
    • महिला (सभी वर्ग): न्यूनतम 148 सेमी
  • सीना (Chest – केवल पुरुषों के लिए):
    • सामान्य / ओबीसी / बीसी: न्यूनतम 79 सेमी
    • एससी / एसटी: न्यूनतम 76 सेमी

Jharkhand Home Guard Deoghar Recruitment 2026 Selection Process

  1. शारीरिक जाँच परीक्षा (PET): इसमें 1 मील की दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद और शॉट पुट शामिल हैं।
    • दौड़ (ग्रामीण व गैर-तकनीकी):
      • पुरुष: 5 मिनट या पहले (20 अंक), 5 से 6 मिनट तक (10 अंक)।
      • महिला: 8 मिनट या पहले (20 अंक), 8 से 10 मिनट तक (10 अंक)।
  2. हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा: शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों की क्वालिफाइंग परीक्षा (न्यूनतम उत्तीर्णांक: 30 अंक)।
  3. तकनीकी दक्षता परीक्षा: केवल शहरी तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए (100 अंक, क्वालिफाइंग: 30 अंक)।
  4. मेधा सूची एवं दस्तावेज सत्यापन: खेलकूद प्रमाण पत्र या उच्चतर योग्यता के लिए नियमानुसार अतिरिक्त अंक देय होंगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. झारखण्ड सरकार के आधिकारिक पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. विज्ञापन संख्या 01/2026 (Deoghar Home Guard) के लिंक का चयन करें।
  3. व्यक्तिगत, आवासीय एवं शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  4. रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं स्व-अभिप्रमाणित प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  5. ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान कर अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Notification pdf

Read more: How to Start a SIP: Step-by-Step Guide for Beginners (2026)