JSSC JIS(CKHT)CCE 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, देखें नई तिथियां

JSSC JIS(CKHT)CCE 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इन्टरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2026 (नियमित रिक्ति) [विज्ञापन संख्या–03/2026] के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा 18 सितंबर 2026 को जारी आवश्यक सूचना संख्या–02 के अनुसार, अभ्यर्थियों की मांग और हितों को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान तथा फॉर्म संशोधन की तिथियों का विस्तार किया गया है।

जो उम्मीदवार पहले आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित विस्तारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

JSSC Intermediate Level 2026: विस्तारित तिथियों का विवरण

क्र०सं०कार्य / चरणपूर्व निर्धारित तिथिनई विस्तारित तिथि
1.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं सूचना दर्ज करने हेतु05.08.2026 से 04.09.2026 तक19.09.2026 से 29.09.2026 (मध्य रात्रि तक)
2.परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड तथा प्रिंटआउट लेने हेतु05.09.2026 की मध्य रात्रि तक30.09.2026 (मध्य रात्रि तक)
3.ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window)06.09.2026 से 08.09.2026 तक01.10.2026 से 03.10.2026 (मध्य रात्रि तक)

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अंतिम समय की भीड़ से बचें: सर्वर या तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए 29 सितंबर 2026 से पूर्व ही अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
  • आवेदन शुल्क एवं दस्तावेज: शुल्क भुगतान और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।
  • विवरण की जांच: नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य अशुद्धियों को सुधारने के लिए सुधार पोर्टल 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा।

Read more: Jamtara District PMAY-G Recruitment 2026: Apply Online for PMU Contractual Posts

महत्वपूर्ण लिंक्स